खेल की खबरें | हमारी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे, केवल गेंदबाजी के बारे में सोच रहे थे: लैनिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के बल्लेबाजी लाइन अप को देखते हुए रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में बड़ा स्कोर बनाने का भरोसा था और वह मैच से पहले केवल अपनी गेंदबाजी को लेकर चिंतित थी जो कमाल की निकली जिससे उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 60 रन से पराजित कर दिया।

मुंबई, पांच मार्च दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के बल्लेबाजी लाइन अप को देखते हुए रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में बड़ा स्कोर बनाने का भरोसा था और वह मैच से पहले केवल अपनी गेंदबाजी को लेकर चिंतित थी जो कमाल की निकली जिससे उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 60 रन से पराजित कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने लैनिंग के 72 और शेफाली वर्मा के 84 रन से बल्लेबाजों के लिये मददगार पिच पर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिर अमेरिकी गेंदबाज तारा नौरिस ने कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर पांच विकेट झटक लिये और अपनी टीम को टूर्नामेंट में जीत से शुरूआत करायी।

बल्लेबाजी लाइन अप में शेफाली, मारिजाने काप और जेमिमा रोड्रिग्स को लैनिंग को अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था।

हाल में आस्ट्रेलिया को आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब दिलाने वाली लैंनिग ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम हमारी गेंदबाजी के बारे में सोच रहे थे लेकिन हम बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे। दूसरे छोर पर शेफाली को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था। हम पूरे समय बल्लेबाजी करते हुए मुस्कुराते रहे। ’’

लैनिंग ने कहा कि टूर्नामेंट की खूबसूरती यह है कि इसमें अलग अलग देशों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ खेल सकते हैं जो इसके अलावा नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट की यह अच्छी चीज है कि आपको ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है, जिनके खिलाफ आप खेल नहीं पाते। हमें लगा यह अच्छा स्कोर था लेकिन यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था तो हम जानते थे कि हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। जीत से टूर्नामेंट की शुरूआत करना शानदार है। ’’

लैनिंग के साथ पहले विकेट के लिये 162 रन की साझेदारी करने वाली शेफाली ने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था। मैं शुरू में थोड़ी नर्वस थी। लैनिंग के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा, वह मेरी अच्छी मित्र हैं और उन्होंने मुझे जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने को कहा। हम अच्छे शॉट्स खेलना चाहते थे और अपनी मजबूती के हिसाब से खेलना चाहते थे। हम स्कोर से खुश थे। ’’

तारा नौरिस को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने कहा, ‘‘खुश हूं, मेग लैनिंग और शेफाली ने बल्ले से अच्छी शुरूआत की और गेंदबाजों ने उनकी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी की। जीत से खुश हूं। पहला विकेट काफी विशेष रहा। ’’

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने ज्यादा रन लुटा दिये लेकिन वे हार से काफी सकारात्मक चीजें लेना चाहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान