एजेंसी न्यूज

बुंदेसलीगा शुरू होने से पहले समर्थकों को मिली चेतावनी, स्टेडियमों से दूर रहें

फुटबाल के दीवाने इस देश में दुनिया में सर्वाधिक दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं ऐसे में प्रशंसकों को खेल से दूर रखना मुश्किल होगा। सैक्सोनी में प्रांत के एक मंत्री रोलैंड वोलेर ने तो दर्शकों को स्पष्ट चेतावनी दी है। यहां तीसरे स्थान पर काबिज आरपी लिपजिग शनिवार को फीबर्ग की मेजबानी करेगा।

बुंदेसलीगा शुरू होने से पहले समर्थकों को मिली चेतावनी, स्टेडियमों से दूर रहें

बुंदेसलीगा की दो महीने बाद वापसी होगी और वह यूरोप की अन्य शीर्ष लीग के लिये मार्गदर्शन का काम करेगा लेकिन इसमें काफी जोखिम भी हैं।

फुटबाल के दीवाने इस देश में दुनिया में सर्वाधिक दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं ऐसे में प्रशंसकों को खेल से दूर रखना मुश्किल होगा। सैक्सोनी में प्रांत के एक मंत्री रोलैंड वोलेर ने तो दर्शकों को स्पष्ट चेतावनी दी है। यहां तीसरे स्थान पर काबिज आरपी लिपजिग शनिवार को फीबर्ग की मेजबानी करेगा।

वोलेर ने कहा, ‘‘प्रशंसकों को स्टेडियमों के बाहर या किसी अन्य जगह पर एकत्रित होने के लिये दर्शकों के बिना खेले जा रहे मैचों को बहाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा होता है तो मैचों को रोका जा सकता है। ’’

जर्मनी में लॉकडाउन से पहले केवल एक मैच खाली स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच 11 मार्च को खेला गया था जिसमें मोशेंगलाबाख ने कोलोन को 2-1 से हराया था लेकिन तब मोशेंगलाबाख में सैकड़ों फुटबाल प्रेमी स्टेडियम के बाहर जमा हो गये थे।

इंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट ने भी शनिवार को ग्लैडबाख के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने समर्थकों से अपील की है।

फ्रैंकफर्ट के खेल निदेशक फ्रेडी बोबिच ने ईएसपीएन से कहा, ‘‘हमने अपने प्रशंसकों से बात की है और उनसे स्टेडियम से दूर रहने की अपील की है। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).