देश की खबरें | ओडिशा के 17 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के 20 जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

भुवनेश्वर, 17 अगस्त भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के 20 जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

इसके साथ ही 17 जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को एक बुलेटिन में कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जो फिलहाल म्यांमा के दक्षिण में है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कटक, पुरी और खुर्दा सहित 20 जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कटक, केंद्रपाड़ा और संबलपुर सहित 17 जिलों में 116-204 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

मौसम कार्यालय ने शनिवार को कालाहांडी और पश्चिमी ओडिशा के सात जिलों में बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा आसपास के नौ जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शुक्रवार को गहरे समुद्र में नहीं जाएं, क्योंकि उस क्षेत्र में 45-55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\