देश की खबरें | वार्नर चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर, रेनशॉ की एकादश में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के बाकी बचे मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अंतिम एकादश में मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के बाकी बचे मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अंतिम एकादश में मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।

मैच के शुरुआती दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद वॉर्नर के सिर पर लगी थी। बायें हाथ के बल्लेबाज को इससे पहले कोहनी पर भी चोट लगी थी। इस चोट के बाद चिकित्सकों ने मैदान पर उनका उपचार किया था।

उन्होंने कनकशन जांच (सिर में चोट लगने पर होने वाली जांच) नहीं कराया। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी तो यह 36 वर्षीय खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं आया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘वॉर्नर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दिशानिर्देशों के अनुरूप इंदौर में तीसरे टेस्ट से पहले उनके खेल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वापसी करेंगे।’’

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद साथी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा कि वॉर्नर ‘थोड़ी थकान महसूस कर रहे हैं’।

ख्वाजा ने कहा था, ‘बांह और फिर सिर पर लगी चोट के का वह थोड़ी थकान महसूस कर रहे है।’’

वार्नर के चोटिल होने से रेनशॉ की टीम में वापसी हुई। रेनशॉ को चार मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में शून्य और दो रन की पारी के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट