खेल की खबरें | वार्नर को चोट लगी, स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रविवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के बचे हुए मैचों में खेलना संदिग्ध लग रहा है।
सिडनी, 29 नवंबर आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रविवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान ग्रोइन में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के बचे हुए मैचों में खेलना संदिग्ध लग रहा है।
वार्नर को भारतीय पारी के चौथे ओवर में डाइव करने के बाद उठने में परेशानी हुई जिसके बाद वह सिडनी क्रिकेट मैदान से बाहर चले गये। इस सीनियर खिलाड़ी को स्कैन कराने के लिये करीब के अस्पताल में ले जाया गया।
वार्नर गेंद को रोकने के लिये कूदे और गिरने के बाद वह जिस तरह से दर्द से कराह रहे थे ऐसा लगता है कि वह केवल तीसरे और अंतिम वनडे में ही नहीं बल्कि इसके बाद होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भी नहीं खेल पायेंगे।
टीम के साथी पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और फिजियो डेविड बीकले ने वार्नर को आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के लिये कुछ कदम चलने में मदद की जिसके बाद वह सीधे अस्पताल चले गये।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd ODI 2020: भारत के लिए 250 वनडे खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बने कप्तान विराट कोहली.
मिड-ऑफ पर चोटिल होने से पहले वार्नर ने आस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 389 रन की पारी के दौरान 83 रन की शानदार पारी खेली थी।
सीमित ओवर की श्रृंखला के बाद चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जायेगी। टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होंगे।
दो दिन पहले मार्कस स्टोइनिस को भी श्रृंखला के शुरूआती मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)