जरुरी जानकारी | वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी की सालाना आधार पर वाहन बिक्री जून में 127 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी के वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर जून, 2022 में 127 प्रतिशत बढ़कर 2,125 इकाई हो गई।
मुंबई, एक जुलाई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी के वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर जून, 2022 में 127 प्रतिशत बढ़कर 2,125 इकाई हो गई।
कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसने जून, 2021 में कुल 938 दोपहिया वाहन बेचे थे।
वार्डविजार्ड ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए संचयी बिक्री 8,267 इलेक्ट्रिक स्कूटर रही।
वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक यतिन गुप्ता ने कहा, "कच्चे माल की उपलब्धता से संबंधित विभिन्न चुनौतियों के कारण हम बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं।"
गुप्ता ने कहा, "हमने पहले ही महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में 500 से अधिक इकाइयों की बिक्री की है। आगे हम विभिन्न राज्यों में अपने उत्पाद की पहुंच का विस्तार करेंगे।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)