देश की खबरें | बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगाये गए पोस्टर को लेकर भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस पर बेंगलुरु में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर लगाने का आरोप लगाया।

पटना, 18 जुलाई बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस पर बेंगलुरु में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर लगाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा थी जो "पोस्टरबाजी" में लिप्त हुई थी और दावा किया कि भाजपा विपक्षी एकता को लेकर "हताशा" की स्थिति में है जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में कम वोट शेयर के बावजूद बहुमत हासिल किया था।

पोस्टर विपक्ष की बैठक स्थल के आसपास लगाए गए थे। इनमें कुमार को ‘‘प्रधानमंत्री पद का अस्थिर दावेदार’’ बताया गया था और हाल ही में राज्य में सुल्तानगंज पुल के ढहने की घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बयान जारी करके आरोप लगाया कि ‘‘यह कांग्रेस की करतूत लगती है, जो कर्नाटक में सत्तारूढ़ है, हालांकि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती क्योंकि वह नीतीश कुमार की सहयोगी है।’’

चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की "प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा" कांग्रेस के लिए आंख की किरकिरी है जो राहुल गांधी को आगे करना चाहती है।

उन्होंने जद (यू) नेता कुमार को "खुद को अपमानित कराने’’ के लिए भी जिम्मेदार ठहराया, जो एक साल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर झा ने चौधरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह भाजपा है जो अपने विरोधियों को बदनाम करने और अपने विरोधी गठबंधनों में दरार पैदा करने के लिए पोस्टरबाजी करती है।’’

मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘जिस तरह से एकजुट विपक्ष आकार ले रहा है, उससे भाजपा हताशा की स्थिति में है। पिछले महीने पटना में विपक्ष की बैठक में एक दर्जन से अधिक दलों ने हिस्सा लिया था। बेंगलुरु में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें