देश की खबरें | वक्फ विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है : जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में ‘अनावश्यक हस्तक्षेप’ है।

श्रीनगर, तीन अप्रैल जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में ‘अनावश्यक हस्तक्षेप’ है।

राथर ने बडगाम जिले के चडूरा इलाके में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपने देखा कि लोकसभा में 200 से अधिक सांसदों ने इस विधेयक का विरोध किया, क्योंकि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन है। यह अनुच्छेद धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। मैं इसे मुस्लिम पर्सनल लॉ में अनावश्यक हस्तक्षेप मानता हूं।’’

राथर ने कहा कि सरकार का दावा है कि वक्फ विधेयक मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए लाया गया है।

उन्होंने पूछा, ‘‘ऐसा विधेयक लाने का क्या मतलब है, जिसके बारे में आप दावा करते हैं कि इससे मुस्लिम समुदाय को लाभ होगा, लेकिन मुसलमान ही इसके खिलाफ हैं?’’

राथर ने दावा किया कि वक्फ संशोधन विधेयक ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो संसद में भी स्पष्ट रूप से नजर आया, क्योंकि 200 से अधिक सांसदों ने इसका विरोध किया।

उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि यह (वक्फ विधेयक लाना) सही कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान