खेल की खबरें | वकार यूनिस ने कहा, आमिर हमारी रणनीति का हिस्सा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने मंगलवार को कहा कि मोहम्मद आमिर के पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने उन्हें बहुत आहत किया था लेकिन अब वह इससे उबर गये हैं और वह इस तेज गेंदबाज को राष्ट्रीय टीम की भावी योजनाओं का अहम हिस्सा मानते हैं।

कराची, 21 जुलाई पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने मंगलवार को कहा कि मोहम्मद आमिर के पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने उन्हें बहुत आहत किया था लेकिन अब वह इससे उबर गये हैं और वह इस तेज गेंदबाज को राष्ट्रीय टीम की भावी योजनाओं का अहम हिस्सा मानते हैं।

आमिर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले इस दौरे से हट गये थे लेकिन अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये खुद को उपलब्ध रखा है। वकार ने उनकी वापसी का स्वागत किया।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.

वकार ने मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘आमिर अब भी भविष्य की हमारी योजनाओं का हिस्सा है क्योंकि वह अनुभवी है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है, पाकिस्तान के लिये मैच जीत सकता है तो हम उसका उपयोग करना चाहेंगे। अगले साल हमें विश्व कप में भी खेलना है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब उसने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो मैं काफी आहत हुआ था लेकिन हमें आगे के बारे में सोचना होता है और वह करना होता है जो टीम के सर्वश्रेष्ठ हित में हो। ’’

यह भी पढ़े | T20 World Cup 2020: आईसीसी ने कहा- आस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध.

वकार ने हारिस रऊफ की जगह आमिर को टीम में शामिल करने के फैसले को सही करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आमिर को इसलिए बुलाया क्योंकि सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये वह हमारी रणनीति का हिस्सा है। हमें लगता है कि गेंदबाजों का आकलन करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। यह केवल इस श्रृंखला से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर भी किया गया है जिसमें विश्व कप भी शामिल है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\