थाईलैंड से गिरफ्तार हुआ स्क्रैप माफिया रवि काणा, प्रेमिका काजल झा भी पुलिस की हिरासत में

नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

स्क्रैप माफिया रवि काणा गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है.  सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है. नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है.

इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था.’’ नोएडा पुलिस काफी समय से थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी. रवि काना से जुड़ी हुई तमाम जानकारी नोएडा पुलिस ने थाईलैंड पुलिस को दी थी.

रवि काना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. कुछ दिनों पहले ही नोएडा पुलिस ने जानकारी दी थी कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.

अब नोएडा पुलिस की एक टीम जल्द ही थाईलैंड जाएगी. फरार होने के बाद से ही रवि काना को पुलिस लगातार तलाश रही थी. जिसके चलते कई जगहों पर दबिश दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\