एजेंसी न्यूज

Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में चाहते हैं रहना'

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में सभी मैच गंवाने के बावजूद उनकी टीम उन क्षेत्रों की पहचान करने में सफल रही जिनमें सुधार की जरूरत है तथा वह प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है.

Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में चाहते हैं रहना'
Indian Mens Hockey Team (Photo: @TheHockeyIndia)

बेंगलुरु, 12 मई: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में सभी मैच गंवाने के बावजूद उनकी टीम उन क्षेत्रों की पहचान करने में सफल रही जिनमें सुधार की जरूरत है तथा वह प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है. यह भी पढें: IPL 2024: KKR के रमनदीप सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20 फीसदी लगा जुर्माना

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे में सभी पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिससे इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए उसकी तैयारी पर सवाल उठने लगे थे.

लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने काफी कड़ी मेहनत की है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार हरमनप्रीत ने कहा,‘‘हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और अभी इसके अंतिम चरण में है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद टीम ने उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें उसे लगा कि सुधार करने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा,‘‘हम जल्द ही प्रो लीग के कुछ महत्वपूर्ण मैच खेलने के लिए यूरोप जाएंगे जहां हमारा सामना अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन जैसी मजबूत टीमों से होगा.’’

हरमनप्रीत ने कहा,‘‘टीम का आपसी तालमेल लगातार बढ़ रहा है तथा अब जबकि पेरिस ओलंपिक के लिए 75 दिन ही बचे हुए हैं तब हम अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहने पर काम कर रहे हैं.’’

भारत अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा. पूल बी में अन्य टीमें बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और आयरलैंड हैं. पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान फ्रांस शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).