एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वॉन चाहते हैं टेस्ट मैच के पांचों दिन अपने ओवर का कोटा पूरा करें टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन केवल 75 ओवर फेके गए जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जिससे कि टीम टेस्ट मैच के पांचो दिन 90 ओवर का कोटा अनिवार्य रूप से पूरा करें।

खेल की खबरें | वॉन चाहते हैं टेस्ट मैच के पांचों दिन अपने ओवर का कोटा पूरा करें टीम

लंदन, 12 जुलाई भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन केवल 75 ओवर फेके गए जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जिससे कि टीम टेस्ट मैच के पांचो दिन 90 ओवर का कोटा अनिवार्य रूप से पूरा करें।

भारत ने टेस्ट के पहले दिन 83 ओवर फेंके, जबकि दूसरे दिन 75 से भी कम ओवर फेंके जा सके, जिससे दोनों दिनों में कुल मिलाकर लगभग 23 ओवर कम हो गए।

वॉन ने कहा कि धीमी ओवर गति के लिए टीमों को दंडित करना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी काफी अमीर हैं और उन पर लगाए गए जुर्माने से वे प्रभावित नहीं होंगे।

वॉन ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जुर्माना काम करेगा। मुझे लगता है कि ये लड़के (क्रिकेटर) काफी अमीर हैं। मुझे नहीं लगता कि जुर्माना लगाने से उन पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा।’’

वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि टीमें पहले चार दिनों में ओवरों का कोटा पूरा क्यों नहीं कर पाई जबकि पांचवें और अंतिम दिन उन्होंने पूरे 90 ओवर किए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट के लिए एक समस्या रही है। मुझे पता है कि मौसम गर्म है। मैं जानता हूं कि खिलाड़ियों को चोट लगने से कुछ समय बर्बाद होता है लेकिन पांचवें दिन के खेल में पूरे 90 ओवर करने होते हैं और यह कोटा पूरा कर दिया जाता है। मुझे समझ नहीं आता कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन खेल इतनी धीमी गति से क्यों खेला जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).