एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सिग्नल चैट विवाद पर अमेरिकी सांसदों के सामने पेश होंगे वाल्ट्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाल्ट्ज ने गलती से एक पत्रकार को ‘सिग्नल’ ऐप पर निजी चैट में जोड़ दिया था, जिसका उपयोग संवेदनशील सैन्य योजनाओं पर चर्चा के लिए किया जा रहा था। इसके बाद ही उन्हें सवालों का सामना करने के लिए बुलाया गया है।

विदेश की खबरें | सिग्नल चैट विवाद पर अमेरिकी सांसदों के सामने पेश होंगे वाल्ट्ज
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाल्ट्ज ने गलती से एक पत्रकार को ‘सिग्नल’ ऐप पर निजी चैट में जोड़ दिया था, जिसका उपयोग संवेदनशील सैन्य योजनाओं पर चर्चा के लिए किया जा रहा था। इसके बाद ही उन्हें सवालों का सामना करने के लिए बुलाया गया है।

पूर्व रिपब्लिकन सांसद सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने अपना पक्ष रखने के लिए पेश होंगे। ट्रंप महीनों की देरी और पहले नामित व्यक्ति के नाम वापस लेने के बाद कैबिनेट में खाली पद को भरने की कोशिश कर रहे हैं।

मार्च में जानकारी सामने आई थी कि वाल्ट्ज ने ‘द अटलांटिक’ के प्रधान संपादक जेफ्री गोल्डबर्ग को एक निजी चैट में जोड़ दिया था जिसे लेकर माइक वॉल्ट्ज कड़ी पूछताछ के लिए पहली बार सांसदों के सवालों का सामना करेंगे।

इस मैसेजिंग ऐप का उपयोग यमन में हूती विद्रोहियों पर हमलों की योजना पर चर्चा के लिए किया जा रहा था।

हालांकि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ बढ़ती आलोचना के बीच वाल्ट्ज ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हेगसेथ ने वह संवेदनशील जानकारी ‘सिग्नल’ ऐप की उस चैट में साझा की थी, जिसमें कई अन्य उच्च स्तर के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।

उन्होंने वही जानकारी एक और चैट में भी साझा की, जिसमें उनके परिवार के सदस्य शामिल थे। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह हेगसेथ का समर्थन करते हैं।

वाल्ट्ज को मई में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह विदेश मंत्री मार्को रुबियो को नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के पद के लिए नामित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).