देश की खबरें | खेल गतिविधियां शुरू करने के लिये दो तीन महीने इंतजार करें राज्य : रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कोरोना वायरस महामारी के बढते मामले देखते हुए राज्यों से बुधवार को आग्रह किया कि वे खेलों की बहाली में जल्दबाजी नहीं करें ।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कोरोना वायरस महामारी के बढते मामले देखते हुए राज्यों से बुधवार को आग्रह किया कि वे खेलों की बहाली में जल्दबाजी नहीं करें ।

देश में खेल गतिविधियों की बहाली की संभावनाओं की समीक्षा करते हुए रीजीजू ने राज्यों से आग्रह किया कि वे अगले दो तीन महीने खेल बहाल नहीं करें ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा ,‘‘ राज्यों को स्वतंत्र रूप से तय करना होगा कि वे खेल गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं । मैं उनसे आग्रह करूंगा कि दो तीन महीने रूक जायें ।’’

वह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ दो दिवसीय आनलाइन बैठक के बाद बोल रहे थे ।

यह भी पढ़े | राजस्थान कांग्रेस का असर उत्तर प्रदेश में भी मिल सकता है देखने को, यूथ नेता जितिन प्रसाद हो सकते हैं बागी!.

उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर गैर संपर्क खेल शुरू किये जा सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सीमित तरीके से और वह भी गैर संपर्क वाले खेल शुरू कर सकते हैं । कुछ राज्यों ने खेल परिसर खोलकर अभ्यास शुरू कर दिया है ।हालात सुधरने पर हम मैदान पर खेल फिर शुरू करने का प्रयास करेंगे ।’’

बैठक में राज्य स्तर पर विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिये नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को जोड़ने के तरीकों पर भी बात की गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\