देश की खबरें | वडेट्टीवार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और उसमें एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण प्रदान करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया जाना चाहिए।

नागपुर,दो सितंबर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और उसमें एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण प्रदान करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने लातूर जिले में मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन के दौरान हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने के एक दिन बाद यहां संवाददाता सम्मेलन किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) तबके के लोगों की ही भांति मराठा समुदाय को भी आरक्षण देना चाहिए अथवा कुल आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार बिना किसी मांग के ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण दे सकती है, तो सड़कों पर उतरे मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण क्यों नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग को इस महीने होने वाले विशेष सत्र के दौरान संसद के समक्ष रखा जाना चाहिए और केंद्र इसके लिये जरूरी एक विधेयक पेश कर सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय को प्रदान किए गए आरक्षण को मई 2021 में रद्द कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान