देश की खबरें | मेघालय की खासी जनजातीय परिषद में वीपीपी ने सत्तारूढ़ एनपीपी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में विपक्षी वॉयस ऑफ द पीपुल्स पार्टी (वीपीपी) ने सोमवार को खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (केएचएडीसी) के चुनाव में जीत हासिल कर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को सत्ता से हटा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिलांग, 24 फरवरी मेघालय में विपक्षी वॉयस ऑफ द पीपुल्स पार्टी (वीपीपी) ने सोमवार को खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (केएचएडीसी) के चुनाव में जीत हासिल कर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को सत्ता से हटा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही जैंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जेएचएडीसी) में सीटों की संख्या के लिहाज से वीपीपी दूसरे स्थान पर रही। जनजातीय परिषदों के लिए चुनाव पिछले सप्ताह हुए थे और परिणाम सोमवार को घोषित किये गये।

अपने मुखर नेता अर्देन्ट बसाईआवमोइत के नेतृत्व में वीपीपी ने केएचएडीसी की 29 में से 17 सीटें हासिल कीं।

एनपीपी को केवल चार सीटें मिलीं जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को पांच और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को एक सीट मिली। इस चुनाव में दो निर्दलीय भी चुने गए।

वीपीपी ने जेएचएडीसी की 29 सीटों में से आठ सीटें जीत लीं और परिषद में एनपीपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई, जिसे 13 सीटें मिलीं

यूडीपी और कांग्रेस तीन-तीन सीटें जीतने में सफल रहीं, जबकि दो निर्दलीय भी विजयी हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\