देश की खबरें | मणिपुर के 12 मतदान केंद्रों पर पांच मार्च को दोबारा वोटिंग होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है। इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था।
इम्फाल, तीन मार्च निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है। इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था।
मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन केंद्रों पर 5 मार्च को मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होगा वे खुंद्रकपम, सैतु, थानलॉन, हेंगलप और चुराचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं।
बयान में कहा गया है कि इन मतदान केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से तथ्यों के आधार पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई थी।
बयान में कहा गया है कि पुनर्मतदान पर विचार करने का मुख्य कारण मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों द्वारा ईवीएम को नुकसान पहुंचाना है।
जिन मतदान केंद्रों में दोबारा मतदान होना है उनमें सरौथेल, न्यू कीथेलमानबी, सोंगसांग, माइटे, तिनसुओंग, माजुरोन कुकी, एन चिंगफेई, खोइरेंटक, मोलसांग, लेइनोम, टीकोट और मौकोट शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 फरवरी को 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में पांच मार्च को 22 सीटों पर मतदान होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)