एजेंसी न्यूज

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण और कर्नाटक में मतदान के दूसरे चरण के लिए 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान जारी है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे समाप्त होगा.

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
Credit-Pixabay

बेंगलुरु, 7 मई : देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण और कर्नाटक में मतदान के दूसरे चरण के लिए 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान जारी है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे समाप्त होगा.

इस चरण में राज्य में कुल 227 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 206 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं. इन 14 सीट पर 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता 28,269 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: जेपी नड्डा ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया

जिन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है उनमें चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और शिमोगा शामिल हैं. ‘पीटीआई-’ से बातचीत में कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि मंगलवार के मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).