देश की खबरें | बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 22 अक्टूबर को मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 22 अक्टूबर को होगा।
पटना, 25 सितंबर निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 22 अक्टूबर को होगा।
इससे पहले आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सेट किया तीन चौथाई बहुमत का टारगेट.
परिषद की आठ सीटों में से चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हैं।
आयोग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आठ सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया था।
पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी के स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
कोविड-19 की स्थिति और दिशा-निर्देशों तथा संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी आदेशों के मद्देनजर आयोग ने तीन अप्रैल को चुनाव स्थगित कर दिया था और कहा था कि आठ सीटों पर चुनाव स्थिति की समीक्षा करने के बाद किसी और तारीख को कराएं जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)