विदेश की खबरें | आबे की हत्या की पृष्ठभूमि में जापान में संसद के उच्च सदन के लिए मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार की गोलीबारी की घटना के बाद देश में सहानुभूति की लहर के कारण संभवत: इस तरह का चुनाव परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है।
शुक्रवार की गोलीबारी की घटना के बाद देश में सहानुभूति की लहर के कारण संभवत: इस तरह का चुनाव परिणाम आने की उम्मीद की जा रही है।
इस बीच, पुलिस ने पश्चिमी जापान में आबे के कथित हत्यारे को आगे की जांच के लिए स्थानीय अभियोजक कार्यालय को सौंप दिया।
एक शीर्ष क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा में संभवत: चूक होने की बात स्वीकार की है जिसके चलते हमलावर आबे के इतने करीब पहुंच सका और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।
एनएचके सार्वजनिक प्रसारणकर्ता और अन्य मीडिया संस्थानों ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 125 सीट या उच्च सदन की आधी सीट पर जीत के साथ सामान्य बहुमत हासिल करने का दावा किया है। इसे प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है जो 2025 तक देश में निर्बाध शासन कर सकेंगे।
जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार आबे की शुक्रवार को एक चुनाव सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया, जहां बंदूक नियंत्रण संबंधी कड़े कानून हैं।
आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने आबे पर गोली चलाई थी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी।
पुलिस ने मौके से जापान की नौसेना के एक पूर्व सदस्य तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया था।
रविवार के संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया और यह सवाल खड़ा हुआ कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी।
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री देशभर में अन्य चुनाव प्रचार अभियानों को बीच में रोक कर तोक्यो लौट आए थे। प्रधानमंत्री किशिदा ने इस हमले को ‘‘कायराना और बर्बर’’ करार दिया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

