देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान संपन्न, संसद में कुल 98.9 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान समाप्त हो गया और संसद भवन में 98.90 प्रतिशत निर्वाचकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान समाप्त हो गया और संसद भवन में 98.90 प्रतिशत निर्वाचकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी नेता राहुल गांधी ने संसद भवन में मतदान किया।

देशभर में राज्य विधानसभाओं में भी मतदान हुआ।

विभिन्न राजनीतिक दलों के रुख को देखते हुए इस चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ जीत तय मानी जा रही है।

निर्वाचन अधिकारी मोदी ने मतदान के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग ने 727 सांसदों और 9 विधायकों समेत कुल 736 निर्वाचकों को संसद भवन में मतदान की अनुमति दी थी, जिनमें से 719 सांसदों और 9 विधायकों समेत 728 ने मतदान किया।

इससे पहले अधिकारी ने बताया था कि छह सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग नहीं किया, लेकिन आंकड़ों में संशोधन करते हुए यह संख्या आठ बताई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\