एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हैदराबाद में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना विधान परिषद के हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को मतदान जारी है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबला है।

देश की खबरें | हैदराबाद में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान

हैदराबाद, 23 अप्रैल तेलंगाना विधान परिषद के हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को मतदान जारी है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबला है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने अपने मुख्यालय में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 112 मतदाता (जीएचएमसी के पार्षद और सांसद व विधायक समेत इसके पदेन सदस्य) चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

मुकाबला भाजपा के एन गौतम राव और एआईएमआईएम उम्मीदवार मिर्जा रियाज उल हसन इफेंडी के बीच है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इन 112 में से एआईएमआईएम और भाजपा के पास चुनाव में क्रमशः 49 और 29 मतदाता माने जा रहे हैं।

भाजपा ने कांग्रेस और बीआरएस पर चुनाव से दूर रहकर एआईएमआईएम को चुनाव जीतने में मदद करने का आरोप लगाया है।

पिछले कुछ दिन में हैदराबाद में कुछ जगहों पर हिंदुओं को संबोधित करते हुए बैनर लगाए गए थे, जिसमें जीएचएमसी के पार्षदों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और एआईएमआईएम के खिलाफ वोट देने की अपील की गई थी, जो कथित तौर पर हिंदुओं का अपमान कर रही है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने कहा था कि उनकी पार्टी ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि उनके पास जीतने के लिए आवश्यक संख्या नहीं है।

उन्होंने कहा था कि बीआरएस ने इसलिए चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि वह न तो भाजपा को वोट दे सकती है और न ही एआईएमआईएम को।

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के हमले पर आपत्ति जताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के एमएलसी वेंकट बालमूर ने कहा था कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं होने के बावजूद चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बालमूर ने आरोप लगाया था कि भाजपा धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देकर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है। वोटों की गिनती 25 अप्रैल को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).