देश की खबरें | कर्नाटक में तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है।

बेंगलुरु, 13 नवंबर कर्नाटक में तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

शिग्गांव, सेंडुर और चन्नपटण में करीब 770 मतदान केंद्रों पर सात लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं और इन सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार हैं।

सेंडुर, शिग्गांव और चन्नपटण निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रमश: कांग्रेस के ई. तुकाराम, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के मई में लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

चन्नपटण से 31 उम्मीदवार जबकि सेंडुर से छह और शिग्गांव से छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

माना जा रहा है कि उपचुनाव में सेंडुर और शिग्गांव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है जबकि चन्नपटण में जनता दल (सेक्युलर) का कांग्रेस से सीधा मुकाबला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\