एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात सीट पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ताजा खबरें | पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीट पर मतदान शुरू

कोलकाता, 20 मई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात सीट पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बनगांव (अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित), बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

इस चरण में कुल 1,25,23,702 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं जिनमें 63,51,320 पुरुष, 61,72,034 महिलाएं और 348 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

इन सात लोकसभा सीट के लिए 13,481 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

निर्वाचन आयोग ने 57 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और लगभग 30 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 60 हजार से अधिक केंद्रीय बल कर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य की सात लोकसभा सीट पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव से चुनाव मैदान में हैं।

बनगांव लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विश्वजीत दास के बीच मुकाबला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).