एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया के तीन समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में से प्रत्येक में मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ।

विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इंडोनेशिया के तीन समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में से प्रत्येक में मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ।

एक विशाल द्वीप समूह होने के कारण इंडोनेशिया में अलग-अलग ‘टाइम जोन’ हैं।

मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपी रहे इंडोनेशिया के निवर्तमान रक्षा मंत्री और दो पूर्व गवर्नर राष्ट्रपति जोको विडोडो का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में शामिल हैं। विडोडो अब भी व्यापक पैमाने पर लोकप्रिय नेता हैं।

एक नदी किनारे बनी झुग्गी बस्ती से निकलकर देश के राष्ट्रपति पद तक पर आसीन हुए विडोडो के उत्थान ने सत्तावादी शासन वाले क्षेत्र में उनके दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लोकतंत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया है। इंडोनेशिया महज 25 साल पहले ही क्रूर सत्तावादी शासन से आजाद हुआ था।

करीब 27 करोड़ की आबादी वाले तीन समय क्षेत्रों में फैले 17,000 द्वीपों के विशाल द्वीपसमूह में मतदान एक दुष्कर कार्य है जिसमें सफेद मतपेटियां और मतपत्र गधों द्वारा और कुछ अधिक दूरस्थ स्थानों पर पैदल लाए जाते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).