एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इज़राइल में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इज़राइल में कायम राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए देश में मंगलवार को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।

विदेश की खबरें | इज़राइल में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, एक नवंबर इज़राइल में कायम राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए देश में मंगलवार को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।

यह चार साल से भी कम समय में पांचवां चुनाव है।

मतदान रात 10 बजे तक चलेगा और आधिकारिक परिणाम बुधवार तक आने की उम्मीद है। सरकार गठन में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है।

इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस चुनाव के जरिए सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

अगली सरकार की संभावना दो कारकों पर टिकी हुई है...पहला दक्षिणपंथी ध्रुवीकरण, जिसके अनुभवी नेता नेतन्याहू के पक्ष में होने की पूर्ण संभावना नहीं है। दूसरा मतदाताओं की उदासीनता खासकर अरब क्षेत्र में...।

इज़राइल में आमतौर पर किसी भी दल को 120 सदस्यीय संसद में बहुमत नहीं मिल पाता। इसका मतलब है कि दलों को सरकार गठन के लिए आवश्यक 61 सीट के लिए गठबंधन करना होगा।

इज़राइल में पिछले चार चुनाव में किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला। कभी-कभी गठबंधन केवल एक वोट से भी सरकार बनाने से चूक गए।

नेतन्याहू (73) ने 2009 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी लिकुड को सत्ता-विरोधी लहर का फायदा मिलेगा क्योंकि वैचारिक रूप से अलग-अलग राजनीतिक दलों का कमजोर गठबंधन, जो उनके राजनीतिक नेतृत्व के विरोध में बनाया गया था, लंबे समय तक टिक नहीं पाया।

नेतन्याहू का मुकाबला मौजूदा प्रधानमंत्री येर लापिद से है। लापिद को उम्मीद है कि उनकी मध्यमार्गी ‘येश अतिद पार्टी’ दूसरे स्थान पर रहेगी।

वहीं रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ अपनी नवगठित ‘नेशनल यूनिटी’ पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).