West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मिदनापुर/झारग्राम/कांठी, 27 मार्च: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: Assam Assembly Election 2021: असम विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है. निर्वाचन आयोग ने 7,061 परिसरों में बनाए 10,288 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की करीब 730 टुकड़ियों को तैनात किया है.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों की प्रत्येक टुकड़ी में 100 सुरक्षाकर्मी हैं. मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई. लोग गर्मी और बाद में हिंसा की किसी आशंका से बचने के लिए सुबह-सुबह ही मतदान के लिए उमड़ पड़े.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

