विदेश की खबरें | जॉर्जिया में संसदीय चुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संसदीय चुनाव में एक अरबपति द्वारा गठित सत्तारूढ़ पार्टी और यूक्रेन में निर्वासन में रह रहे देश के पूर्व राष्ट्रपति के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।
संसदीय चुनाव में एक अरबपति द्वारा गठित सत्तारूढ़ पार्टी और यूक्रेन में निर्वासन में रह रहे देश के पूर्व राष्ट्रपति के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।
रूस में अकूत संपत्ति अर्जित करने के बाद बिदजीना इवानिशविली ने जॉर्जियन ड्रीम पार्टी की स्थापना की थी, जिसे 150 सीटों वाली संसद में आठ वर्षों से बहुमत प्राप्त है। लेकिन देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण पार्टी की लोकप्रियता में कमी आई है।
कोविड-19 महामारी के कारण जॉर्जिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। साथ ही, देश की मुद्रा भी तेजी से कमजोर हो रही है।
जॉर्जियन ड्रीम पार्टी को विपक्षी यूनिटी पार्टी और पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाशविली के यूनाइटेड नेशनल मूवमेंट गठबंधन से इस चुनाव में कड़ी चुनौती मिल सकती है।
साकाशविली गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने वर्तमान प्रधानमंत्री जिऑर्जी गाखारिया को प्रत्याशी बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)