देश की खबरें | मतदाता जागरूक बनें और विकास के पथ पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधि चुनें : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है ऐसे में प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह जागरूक बने और सोच समझकर मतदान करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकास और तरक्की का पथ प्रशस्त कर सकें।

जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है ऐसे में प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह जागरूक बने और सोच समझकर मतदान करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकास और तरक्की का पथ प्रशस्त कर सकें।

मिश्र राजभवन से ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण और उसकी मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन इस बात की याद दिलाता है कि भारत के लोग ही संविधान को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और नागरिकों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल एवं मोबाईल ऐप के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए उल्लेखनीय पहल की गई है। उन्होंने आह्वान किया कि इस जन उपयोगी तकनीक तथा मोबाईल ऐप की जानकारी साक्षरता क्लबों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि त्रुटि रहित मतदाता सूचियां तैयार हो सके और मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा का राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश की जनता के नाम संदेश का वीडियो द्वारा प्रसारण किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त प्रेम सिंह मेहरा ने कहा कि 2011 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरूआत और व्यापक स्तर पर 'स्वीप' गतिविधियों के आयोजन के कारण मतदाता अब पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक, सजग एवं सतर्क हुए हैं।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि सभी मतदाता अपने विवेक का प्रयोग करते हुए जागरूक होकर सुरक्षित महसूस करते हुए मतदान कर सकें यही लोकतंत्र की सफलता की सच्ची कसौटी है। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र, राज्य निर्वाचन आयुक्त मेहरा व मुख्य सचिव आर्य के ई-इपिक कार्ड जारी कर प्रदेश में ई-इपिक की शुरुआत की गयी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को राज्यपाल ने राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स