एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | नेत्रवती नदी के बीच पावूर उलिया द्वीप में रहने वाले मतदाता नाव से पहुंचे मतदान केन्द्र

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मंगलूरु शहर में नेत्रवती नदी के बीच पावूर उलिया नामक छोटे से द्वीप के लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं ने शुक्रवार को नाव से मतदान केंद्रों तक पहुंच कर मतदान किया।

ताजा खबरें | नेत्रवती नदी के बीच पावूर उलिया द्वीप में रहने वाले मतदाता नाव से पहुंचे मतदान केन्द्र

मंगलूरु (कर्नाटक), 26 अप्रैल मंगलूरु शहर में नेत्रवती नदी के बीच पावूर उलिया नामक छोटे से द्वीप के लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं ने शुक्रवार को नाव से मतदान केंद्रों तक पहुंच कर मतदान किया।

कर्नाटक में आज 14 लोकसभा सीट पर मतदान हुआ।

मंगलूरु के बीच से बहने वाली नेत्रवती नदी के गहरे पानी के बीच पावूर उलिया नामक द्वीप है जहां दक्षिण कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र के लगभग पचास परिवार रहते हैं। उनमें लगभग डेढ़ सौ मतदाता हैं।

इस द्वीप के लोगों की लंबे समय से पुल बनाने की मांग के बावजूद अब तक यहां पुल का निर्माण किसी भी सरकार ने नहीं कराया। द्वीप के निवासी लकड़ी और बांस के बने एक पुल के सहारे अपना जीवन बसर करने को मजबूर हैं।

इन सारी समस्याओं के तथा अभाव के बावजूद यहां रहने वाले लगभग 50 परिवारों के 150 से अधिक मतदाताओं ने आज नाव से मतदान केन्द्रों तक पहुंच कर अपना मतदान किया और देश के लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था प्रदर्शित की।

हालांकि वहां के निवासी अनीस ने कहा, ''हमें पूरा भरोसा है कि एक दिन नेता हमारे हालात को समझ कर हमारे लिए पुल का निर्माण अवश्यक करवायेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).