देश की खबरें | काम के आधार पर वोट दें: नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जायेगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 14 अक्तूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जायेगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी।

कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, ‘‘ काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में ऑक्सफोर्ड में पढ़े मनीष बरियार चुनावी अखाड़े के बने ‘योद्धा’, मांग रहे वोट.

अपने सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें। लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे।’’

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार है, पति-पत्नी और बेटा-बेटी, जबकि हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है और हम समस्त बिहार के विकास के लिए करते हैं।

यह भी पढ़े | MP Bypolls 2020: कांग्रेस को एक और झटका, राजेंद्र गुर्जर होंगे भाजपा में शामिल.

उन्होंने लोगों से अपील की कि किये गए कार्यों पर ध्यान देकर ही जनता अपना निर्णय लें व अपना मतदान करें।

कुमार ने दावा किया कि हमने न्याय के साथ विकास के लिये काम किया है और हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान तथा हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है ।

उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं।

युवाओं के लिये कार्यो का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो।

उन्होंने कहा कि पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाई हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है ।

कुमार ने कहा, ‘‘हर घर नल का जल का लक्ष्य लिया था जो कि 83 प्रतिशत हो गया है। हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय -2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स