देश की खबरें | ‘गढ़े’ हुए विमर्श के खिलाफ वोट करें: सक्सेना ने गणतंत्र दिवस संबोधन में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में दिल्ली के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और ‘‘प्रचार द्वारा गढ़ी गई’’ सहमति या असहमति को विफल करने के लिए मतदान करने की अपील की।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में दिल्ली के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और ‘‘प्रचार द्वारा गढ़ी गई’’ सहमति या असहमति को विफल करने के लिए मतदान करने की अपील की।

सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को होने वाला मतदान लोगों, उनके बच्चों, समाज और दिल्ली के अगले पांच साल तय करेगा। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि मतदान का दिन छुट्टी का दिन नहीं बल्कि ‘‘कर्तव्य का दिन’’ है।

सक्सेना ने कहा, ‘‘हम अगले पांच सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार की उपलब्धता की व्यवस्था तय करेंगे। हमारा वोट वायु प्रदूषण, यमुना सफाई और दिल्ली में कमजोर वर्गों सहित सभी लोगों के लिए कल्याणकारी उपायों के बारे में अगली सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को तय करेगा।’’

उपराज्यपाल ने मतदाताओं से बाहरी दबाव के प्रति सतर्क रहने और सही और गलत के बीच अंतर निर्धारित करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रचार से निर्मित सहमति और असहमति से उबरकर सही निर्णय लेना होगा।’’

सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र हमारे संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मौलिक मूल्य है और उन्होंने शहरवासियों से दिल्ली को प्रगति की ओर ले जाने में मदद करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान