एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वॉन ने कहा, इंग्लैंड को जो डेनली को बाहर करना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना हे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान जो रूट जब टीम में वापसी करेंगे तो उनके लिए युवा जैक क्रॉउली की जगह खराब फॉर्म में जूझ रहे जो डेनली को जगह बनानी चाहिए।

खेल की खबरें | वॉन ने कहा, इंग्लैंड को जो डेनली को बाहर करना चाहिए

साउथम्पटन, 12 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना हे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान जो रूट जब टीम में वापसी करेंगे तो उनके लिए युवा जैक क्रॉउली की जगह खराब फॉर्म में जूझ रहे जो डेनली को जगह बनानी चाहिए।

गुरुवार से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से डेनली या क्रॉउली में से एक की जगह रूट की वापसी तय है। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे।

यह भी पढ़े | आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कम समय तक पृथकवास में रहने की उम्मीद: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली.

वॉन ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘‘इंग्लैंड को डेनली को लेकर फैसला करना है। क्रॉउली निश्चित तौर पर टीम में रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो डेनली अपने सभी 15 टेस्ट में उसी तरह खेला जिस तरह खेलता है। सभी में एक जैसी कहानी दोहराई गई। उसे कड़ी मेहनत की और फिर गलती कर बैठा।’’

यह भी पढ़े | पूर्व भारतीय क्रिकेटर और UP कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में कराए गए भर्ती.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले डेनली को पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में जूझना पड़ा और वह 18 तथा 29 रन की पारियां ही खेल पाए। चौंतीस साल का यह बल्लेबाज आठ पारियों में 40 रन के आंकड़े को पार करने में विफल रहा है।

पिछले साल पदार्पण करने वाले डेनली ने 15 टेस्ट में 29.53 की औसत से रन बनाए हैं और अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। उनका शीर्ष स्कोर 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन की पारी है।

दूसरी तरफ 22 साल के क्रॉउली ने शनिवार को एजियास बाउल में दूसरी पारी में अपने पांचवें टेस्ट में दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 76 रन की शानदार पारी खेली।

अपने 82 में से 51 टेस्ट में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले वॉन ने कहा, ‘‘आप कह सकते हैं कि डेनली भाग्यशाली रहा कि 15 टेस्ट खेल पाया। काफी खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिर्फ आठ टेस्ट खेले और शतक जमाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने अपना मौका गंवा दिया है और उन्हें क्रॉउली के साथ डटे रहना चाहिए। मुझे डेनली के लिए दुख है- उसका स्तर पर्याप्त नहीं है।’’

क्रॉउली से जब यह पूछा गया कि दूसरे टेस्ट में रूट की जगह कौन लेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘यह बताना मेरा काम है। मेरा काम रन बनाना और जब तक मुझे मौका मिलेगा मैं ऐसा करने का प्रयास करता रहूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).