एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया का घाटा जून तिमाही में कम होकर 6,431 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के 4जी ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उसके घाटे में कमी आई है।

जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया का घाटा जून तिमाही में कम होकर 6,431 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कर्ज संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के 4जी ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उसके घाटे में कमी आई है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा कि वह हाल ही में जुटाए गए कोष के बाद 4जी कवरेज और क्षमता का विस्तार करने और 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है।

कंपनी का घाटा वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 7,840 करोड़ रुपये और जनवरी-मार्च, 2024 की तिमाही में 7,674.6 करोड़ रुपये रहा था।

जून तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,508.3 करोड़ रुपये रहा।

बीती तिमाही में वोडाफोन आइडिया का औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) 4.5 प्रतिशत बढ़कर 146 रुपये हो गया जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह 139 रुपये था।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा, ‘‘हाल ही में इक्विटी जुटाने के बाद, हम अपने 4जी कवरेज और क्षमता के विस्तार के साथ 5जी सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ पूंजीगत व्यय का आदेश पहले ही दिया जा चुका है और यह क्रियान्वयन के स्तर पर है। इससे दूरसंचार कंपनी को सितंबर, 2024 तक अपनी डेटा क्षमता में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि और 4जी कवरेज में लगभग 1.6 करोड़ की वृद्धि होने की उम्मीद है।

कंपनी का 30 जून, 2024 तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कुल ऋण 4,650 करोड़ रुपये था जबकि वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर 160 करोड़ रुपये थे।

वीआईएल ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ऋण में 45.5 अरब रुपये की कमी आई। जून तिमाही के अंत में नकदी और बैंक खाते में राशि 181.5 अरब रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2024 तक उसकी सरकार को 2,09,520 करोड़ रुपये की देनदारी थी। इसमें स्थगित स्पेक्ट्रम भुगतान देनदारी और समायोजित सकल राजस्व देनदारी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).