विदेश की खबरें | विवेक रामास्वामी एच-1बी वीजा कार्यक्रम खत्म करना चाहते हैं, इसे ‘अनुबंधित दासता’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एच-1बी वीजा कार्यक्रम को ‘‘अनुबंधित दासता’’ करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने लॉटरी-आधारित प्रणाली को खत्म करने का संकल्प लेते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीतेंगे तो इस व्यवस्था में बदलाव करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 सितंबर एच-1बी वीजा कार्यक्रम को ‘‘अनुबंधित दासता’’ करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने लॉटरी-आधारित प्रणाली को खत्म करने का संकल्प लेते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीतेंगे तो इस व्यवस्था में बदलाव करेंगे।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवरों के बीच बहुप्रतीक्षित एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर हैं। रामास्वामी ने भी 29 बार वीजा कार्यक्रम का इस्तेमाल किया है।

वर्ष 2018 से 2023 तक अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं ने एच-1बी वीजा के तहत कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए रामास्वामी की पूर्व कंपनी रोइवंत साइंसेज के 29 आवेदनों को मंजूरी दी।

अखबार ‘पोलिटिको’ ने रामास्वामी के हवाले से कहा, ‘‘फिर भी, एच-1बी प्रणाली ‘‘इसमें शामिल सभी लोगों के लिए खराब है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लॉटरी प्रणाली को वास्तविक योग्यता प्रवेश द्वारा प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता है। यह अनुबंधित दासता का एक रूप है जो केवल उस कंपनी को लाभ पहुंचाता है जिसने एच-1बी आप्रवासी को प्रायोजित किया था। मैं इसे ख़त्म कर दूंगा।’’ रामास्वामी ने कहा कि अमेरिका को श्रृंखला-आधारित प्रवासन को खत्म करने की जरूरत है।

रामास्वामी ने फरवरी 2021 में रोइवंत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद छोड़ दिया, लेकिन इस साल फरवरी तक कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष बने रहे जब उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी की दौड़ में उतरने की घोषणा की।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन फाइलिंग के अनुसार 31 मार्च तक कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों में 904 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जिनमें से 825 अमेरिका में थे।

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार के नीतिगत रुख और उनके पिछली व्यावसायिक तौर तरीकों में कोई मेल नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर रामास्वामी की प्रेस सचिव ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने कहा कि नीति निर्माता की भूमिका ‘‘वह करना है जो समग्र रूप से देश के लिए सही है: प्रणाली ध्वस्त हो गई है और इसे ठीक करने की आवश्यकता है।’’

प्रवासी दंपति की संतान रामास्वामी अपने प्रतिबंधवादी प्रवासन नीति एजेंडे के लिए चर्चा में रहे हैं। रामास्वामी ने यह भी कहा कि वह सीमा को सुरक्षित करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करेंगे और बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के अमेरिका में जन्मे बच्चों को निर्वासित करेंगे।

एच-1बी वीजा की काफी मांग है और इन कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू