विदेश की खबरें | अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए विवेक रामास्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 फरवरी भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।

रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहायो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया।

रामास्वामी ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की।

वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं।

रामास्वामी ने कहा, “हम राष्ट्रीय पहचान के संकट से गुजर रहे हैं। हम अपने मतभेदों को इतने लंबे समय से पाले हुए हैं कि हम यह भूल गए हैं कि सभी अमेरिकी नागरिक समान हैं, जो आदर्शों से बंधे हैं, जिन्होंने इस देश को 250 साल पहले स्थापित किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\