जरुरी जानकारी | विस्ट्रॉन ने कर्नाटक के कारखाने की व्यवस्था में कमी पायी, उपाध्यक्ष को हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ताईवान की विस्ट्रॉन कंपनी ने कर्नाटक के कारखाने में उपद्रव और हिंसा की घटना के बाद उपाध्यक्ष विंसेट ली को हटा दिया है।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर ताईवान की विस्ट्रॉन कंपनी ने कर्नाटक के कारखाने में उपद्रव और हिंसा की घटना के बाद उपाध्यक्ष विंसेट ली को हटा दिया है।

यह कंपनी अमेरिकी कंपनी एप्पल के लिए ठेके पर विनिर्माण कार्य करती है और विंसेट ली भारत में उसके परिचालन की निगरानी करते थे।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि आंतरिक जांच में नरसापुर कारखाने में वेतन भुगतान व्यवस्था में कमियां दिखी है। कंपनी ने माना है कि यह गलती उसकी ओर से है और उसने इसके लिए मजदूरों से क्षमा मांगी है।

विस्ट्रॉन ने एक बयान में का, ‘‘हम अपने उस उपाध्यक्ष को हटा रहे हैं जो भारत में हमारे कारोबार की निगरानी करता था। हम व्यवस्था सुधार रहे हैं और अपनी टीम का पुनर्गठन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।’’

इस बीच एप्पल ने कहा है कि वह विस्ट्रॉन का पर्यवेक्षण कर रही है उसे तब तक उसकी तरफ से नया ठेका नहीं मिलेगा जब तक की व्यवस्थाएं ठीक नहीं कर ली जाती हैं।

एप्पल ने एक अलग बयान में कहा कि उसके कर्मचारी और उसके द्वारा अनुबंधित स्वतंत्र ऑडिटर विस्ट्रॉन के नरसापुर कारखाने के मामले की जांच में ‘दिन-रात’ लगे हुए है।

गौरतलब है कि बेंगलुरू के समीप कोलार जिले के नरसापुर में विस्ट्रॉन के कारखाने में श्रमिकों को वेतन न दिए जाने के मसले पर पिछले सप्ताह भारी हिंसा और तोड़-फोड़ की गयी थी।

इस घटना से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर असर पड़ने को लेकर राजनीतिक और व्यावसायिक हलकों में चिंता है।

विस्ट्रॉन के बयान में कहा गया है, ‘‘नरसापुर फैक्ट्री की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हम जांच कर हैं और हमें दिखा है कि कुछ श्रमिकों को ठीक से या समय पर वेतन नहीं दिया गया।’’

इस पर खेद प्रकट करते हुए कंपनी ने कहा है, ‘‘हमें इस बात का गहरा दुख है और हम इसके लिए अपने श्रमिकों से खेद प्रकट करते हैं। यह कारखाना नया है। हम मानते हैं कि इसका विस्तार करते समय हमसे गलती हुई।’’

कंपनी ने कहा कि उसने हम श्रमिक एजेंसियों और भुगतान के प्रबंध के लिए जो व्यवस्था किए हुए थे उसको मजबूत करने की जरूरत है। हमने उसे ठीक करने का काम तुरंत शुरू कर दिया है तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

इस बीच उद्योग मंडल इंडिया सेल्युलर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन तथा एलसिना ने विस्ट्रॉन का समर्थन किया है। इन संगठनों ने नरसापुर कारखाने में हिंसा के लिए उत्तरदायी तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कंपनी ने उस कारखाने में हाल में श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर 9000 तक कर दी थी। इस साल के शुरू में वहां 2000 श्रमिक काम कर रहे थे।

कंपनी ने कहा है कि उसकी प्रथमिकता है कि श्रमिकों का पूरा भुगतान तत्काल किया जाए और इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड