GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के पास शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और राहुल तेवतिया टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं.
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 66वां मुकाबला आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी पिछली हार को भूलाकर जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 14वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का नजर आता है.
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के पास शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और राहुल तेवतिया टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2026 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

