जरुरी जानकारी | विस्तारा ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कीं, पायलटों की कमी के कारण परिचालन में होगी कटौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी विस्तारा पायलटों की कमी के कारण अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करेगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कई प्रथम अधिकारी वेतन संशोधन के विरोध में चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं, जिसके चलते एयरलाइन को 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

मुंबई, एक अप्रैल विमानन कंपनी विस्तारा पायलटों की कमी के कारण अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करेगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कई प्रथम अधिकारी वेतन संशोधन के विरोध में चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं, जिसके चलते एयरलाइन को 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को और उड़ानें रद्द होने की आशंका है और यह संख्या बढ़कर 70 तक हो सकती है।

विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चालक दल की कमी सहित विभिन्न कारणों से एयरलाइन को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई मामलों में देरी हुई।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने अपने नेटवर्क में पर्याप्त संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अपनी उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है।’’

एयरलाइन ने व्यवधान के लिए माफी मांगी है, लेकिन रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही नियमित परिचालन फिर से शुरू होगा।

सूत्रों ने कहा कि विस्तारा को नए अनुबंधों के तहत अपने ए320 बेड़े के प्रथम अधिकारियों के लिए मासिक वेतन में संशोधन के बाद पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों में एक ने कहा कि बीमार होने की सूचना देने वाले अधिकारियों ने एयरलाइन को उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर किया, क्योंकि उनका वेतन काफी कम हो गया है।

उन्होंने दावा किया कि वेतन के कुछ घटकों को कम कर दिया गया है, जबकि उड़ान घंटों से जुड़े प्रोत्साहन बढ़ा दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी