देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटी, सर्दी का सितम भी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी घट गई।
चंडीगढ़, 10 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी घट गई।
दोनों राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। पंजाब का फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट तथा गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल तथा सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

