देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बाधित रही।
चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बाधित रही।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में आज सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भिवानी हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला, नारनौल, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री सेल्सियस, 7.9 डिग्री सेल्सियस, 8.1 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

