एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है और कई स्थानों पर कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बाधित रही।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित

चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है और कई स्थानों पर कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बाधित रही।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ आज सुबह कोहरे की जद में रही और वहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा का भिवानी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).