जरुरी जानकारी | विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के आईपीओ को पहले दिन 3.77 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बृहस्पतिवार को 3.77 गुना अभिदान मिल गया है।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बृहस्पतिवार को 3.77 गुना अभिदान मिल गया है।
एनएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 308.88 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,19,30,000 शेयरों की पेशकश की गयी है, जबकि बोलियां 8,27,14,500 शेयरों के लिए मिलीं हैं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 6.26 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में पांच प्रतिशत अभिदान मिला है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 4.88 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 3,12,00,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर है।
कंपनी ने बुधवार को कहा था कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 92 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आईपीओ के लिए आवेदन 24 अगस्त से 28 अगस्त तक दिया जा सकेगा।
आईपीओ से मूल्य दायरे के निचले स्तर पर 293.28 करोड़ रुपये और ऊपरी स्तर पर 308.88 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
जोधपुर की कंपनी को केंद्र एवं राज्य सरकार के लिए प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के डिजायन एवं निर्माण का अनुभव है।
कंपनी इस समय नौ राज्यों में परियोजनाओं पर काम कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)