देश की खबरें | भारत के 2200 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किये : पाकिस्तानी उच्चायोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को उनकी पाकिस्तान यात्रा की सुविधा के लिए 2,200 से अधिक वीजा जारी किए हैं।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल पाकिस्तानी उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को उनकी पाकिस्तान यात्रा की सुविधा के लिए 2,200 से अधिक वीजा जारी किए हैं।

धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल भारत आते हैं।

पाकिस्तानी मिशन ने एक बयान में कहा, ‘‘बैसाखी समारोह से पहले, नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,200 से अधिक वीजा जारी किए हैं।’’

उसने कहा कि तीर्थयात्रियों को 12 से 21 अप्रैल तक पाकिस्तान में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए वीजा जारी किया गए हैं।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘उच्चायोग द्वारा तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा वीजा जारी करना दोनों देशों के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल को पूरी तरह से लागू करने की पाकिस्तान सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

उसने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग में दूतावास प्रभारी आफताब हसन खान ने तीर्थयात्रियों को बधाई दी और उनकी, पाकिस्तान की एक पूर्ण यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान, तीर्थयात्री पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब गुरुद्वारों में जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\