Assembly by-Elections 2022: आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के बेटे, मुनुगोड़े से राजगोपाल रेड्डी होंगे भाजपा के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया.
नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया.
वहीं, तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट और उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने क्रमश: के. राजगोपाल रेड्डी और अमन गिरि को मैदान में उतारने की घोषणा की. कुलदीप बिश्नोई और के. राजगोपाल रेड्डी पहले क्रमश: आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस विधायक थे. उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. यह भी पढ़ें : दिल्ली के नरेला में पड़ोसी ने की आठ वर्षीया बच्ची की हत्या
वहीं, अमन गिरि गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के विधायक रह चुके अरविंद गिरि के बेटे हैं. अरविंद गिरि का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके चलते गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

