एजेंसी न्यूज

वायरस: गुजरात के 200 से ज्यादा किसानों ने पीएम केयर्स कोष में दिए 2,000-2,000 रूपये दान

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तीन बराबर किस्तों में न्यूनतम 6,000 रूपये की राशि दी जाती है जिसकी अंतिम किस्त हाल में वितरित की गई थी।

वायरस: गुजरात के 200 से ज्यादा किसानों ने पीएम केयर्स कोष में दिए 2,000-2,000 रूपये दान

अहमदाबाद, 10 अप्रैल गुजरात के अमरेली और भावनगर जिलों के 200 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिली 2,000-2,000 रूपये की राशि कोरोना वायरस से संघर्ष में पीएम केयर्स कोष में दान दे दी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तीन बराबर किस्तों में न्यूनतम 6,000 रूपये की राशि दी जाती है जिसकी अंतिम किस्त हाल में वितरित की गई थी।

अमरेली जिले के डिटला गांव के उकाभाई भट्टी ने कहा, ‘‘सरकार किसान निधि के रूप में किसानों को वित्तीय मदद देती है। अब मदद देने की बारी हमारी है। हमारे गांव के कई किसानों ने अपनी 2,000 रूपये की किसान निधि पीएम केयर्स में दान की।’’

अमरेली से भाजपा नेता दिलीप संघानी ने कहा कि यहां के 200 किसान आगे आए हैं और उन्होंने 2,000 रूपये के चेक जमा करवाए हैं।’’

संघानी ने बताया कि उन्होंने किसानों से अपील की थी कि जिन्हें इस राशि की आवश्यकता नहीं है वे कोरोना वायरस से लड़ाई में केंद्र की मदद करें।

उन्होंने बताया कि भावनगर के किसान भी मदद दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).