लातूर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शुरू हुई विषाणु जांच प्रयोगशाला
जमात

लातूर, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के लातूर में स्थित विलासराव देशमुख सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में नमूनों की जांच शुरू हो गई है और यहां बीड समेत आसपास के क्षेत्रों के प्रतिदिन 90 नमूनों की जांच की जा सकती है।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

संस्थान के डीन डॉ गिरीश ठाकुर ने बताया कि विषाणु अनुसंधान एवं नैदानिक प्रयोगशाला (वीआरडीएल) में जांच के लिए गए पहले तीन नमूनों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “इस प्रयोगशाला में प्रतिदिन 90 नमूनों की जांच की जा सकती है और छह घंटे में नतीजे मिल जाएंगे। यहां आधुनिक उपकरणों द्वारा स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकुनगुनिया की जांच हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “ 33 लोगों के नमूनों की जांच की जाएंगी, इनमें उप जिला अस्पताल के 26 कर्मचारियों के नमूनें भी शामिल हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)