विदेश की खबरें | वायरल संक्रमण से बढ़ सकती हैं अलजाइमर जैसी बीमारियां : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कुछ संक्रामक रोग संभवतः अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।

बर्लिन, 20 अक्टूबर एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कुछ संक्रामक रोग संभवतः अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।

जर्नल ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में प्रकाशित शोध प्रयोगशाला प्रयोगों पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कुछ संक्रामक अणु प्रोटीन समुच्चय के अंतरकोशिकीय प्रसार को सुगम बनाते हैं जो मस्तिष्क रोगों की पहचान हैं।

जर्मनी में बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में टीम ने पाया कि अनियमित श्रृंखला वाले प्रोटीन के समुच्चय तथाकथित प्रियन रोग में होते हैं, और वे एक कोशिका से दूसरी कोशिका में जाने की क्षमता रखते हैं, जहां वे अपने असामान्य आकार को उसी तरह के प्रोटीन में स्थानांतरित करते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके फलस्वरूप यह बीमारी पूरे मस्तिष्क में फैल जाती है।

कुछ इसी तरह की घटना अल्जाइमर और पार्किंसन रोग में होती है, जो शोधकर्ताओं के अनुसार अनियमित श्रंखला वाले प्रोटीन के संयोजन को भी प्रदर्शित करता है। ऐसे प्रोटीन समुच्चय के संचरण में प्रत्यक्ष कोशिका से कोशिका संपर्क शामिल हो सकता है, बाह्य कोशिका में ‘नग्न’ समुच्चय में भी यह मुक्त हो सकता है या वेसिकल में भी जुड़ सकता है। वेसिकल एक प्रकार की गांठ हैं जो एक लिपिड आवरण से घिरे छोटे बुलबुले जैसी होती हैं जो कोशिकाओं के बीच संचार के लिए स्रावित होती हैं।

प्रियन प्रोटीन का वह प्रकार है जिसकी वजह से मस्तिष्क में सामान्य प्रोटीन श्रंखला असामान्य प्रोटीन श्रंखला में बदल जाती है। तंत्रिका संबंधी यह बीमारी मनुष्यों और पशुओं दोनों में पाई जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू