देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का वीआईपी सुरक्षा कवर ‘जेड’ श्रेणी का किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे के वीआईपी सुरक्षा कवर को उन्नत कर सरकार ने ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा खतरों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नारायण राणे के वीआईपी सुरक्षा कवर को उन्नत कर सरकार ने ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा खतरों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री राणे को पिछले वर्ष दिसंबर से वाई श्रेणी का सुरक्षा कवर हासिल है।
69 वर्षीय मंत्री और महाराष्ट्र के नेता राणे को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा देते हैं।
सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पांडेय ने मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की पुष्टि की।
‘जेड’ श्रेणी के तहत राणे की सुरक्षा में देश के किसी भी हिस्से की यात्रा के दौरान छह-सात सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे।
सूत्रों ने बताया कि राणे की हाल में सुरक्षा विश्लेषण के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा उन्नत करने की अनुशंसा की थी।
सीआईएसएफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई लोगों को वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)