विदेश की खबरें | लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, लोग अपने घरों में कैद : प्राधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह झड़प इस वर्ष त्रिपोली में सबसे बड़ी हिंसक झड़प है। हिंसा में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोग लड़ाके समूह के हैं या फिर आम नागरिक।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, 444 ब्रिगेड और 'स्पेशल डिटरेंस फोर्स' के लड़ाकों के बीच सोमवार देर रात को झड़प शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, 444 ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद हमजा को सोमवार सुबह त्रिपोली के एक हवाईअड्डे पर प्रतिद्वंदी समूह ने कथित रूप से पकड़ लिया था, जिसके बाद तनाव पैदा हो गया।

मंगलवार को जारी रही झड़प के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों पक्षों से प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस व आपात दलों को जाने और पास के अस्पतालों में रक्त की आपूर्ति करने की इजाजत देने का आग्रह किया। शुरुआत में झड़प शहर के दक्षिण छोर पर हुई थी।

लीबिया के रक्षा मंत्रालय से संबंधित एक चिकित्सा समूह के प्रवक्ता अब्दल रहमान कपलान ने लीबिया के राष्ट्रीय चैनल को मंगलवार शाम को बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और घायल हुए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

लीबिया के रेड क्रीसेंट ने झड़प पर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं की है।

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक बयान में कहा कि वह हालात पर नजर रख रहा है साथ ही उसने झड़पें तत्काल रोकने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\